पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जयंती पर प्रदर्शनी का आयोजन, सांसद डॉ. महेश शर्मा ने किया उद्घाटन

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (25 दिसंबर 2024): भारतीय जनता पार्टी द्वारा जनपद गौतमबुद्ध नगर में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा के सभी 11 मंडलों में सुशासन सद्भावना यात्रा का आयोजन किया गया।

जिला भाजपा कार्यालय पर अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर एक विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन गौतमबुद्ध नगर के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉक्टर महेश शर्मा ने किया। इस अवसर पर डॉ. महेश शर्मा ने कहा, “अटल जी भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष और भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने पोखरण में परमाणु परीक्षण कर भारत की ताकत को विश्व के सामने प्रस्तुत किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उनकी सुशासन की कल्पना को चरितार्थ करते हुए भारत को आत्मनिर्भर और सशक्त राष्ट्र बनाने की दिशा में काम हो रहा है।”

जिला भाजपा अध्यक्ष गजेंद्र मावी ने कहा, “अटल बिहारी वाजपेयी भारत के सर्वमान्य नेता, कवि, पत्रकार, और राष्ट्रवादी व्यक्तित्व थे। उनके नेतृत्व में भारत ने परमाणु परीक्षण कर अपनी ताकत का लोहा मनवाया। इस प्रदर्शनी के माध्यम से हम उनके जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ सकते हैं।”

कार्यक्रम में जिला महामंत्री धर्मेंद्र कोरी, दीपक भारद्वाज, मनोज गर्ग, योगेश चौधरी, कार्यक्रम संयोजक पवन नागर, सेवानंद शर्मा, सतेंद्र नागर, और मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस प्रदर्शनी ने अटल जी के जीवन और उनकी उपलब्धियों को उजागर किया, जो न केवल भाजपा कार्यकर्ताओं बल्कि देशभर के लोगों के लिए प्रेरणादायक हैं। आयोजन ने सुशासन और राष्ट्र निर्माण में अटल जी के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।