NOIDA News (05/08/2025): नोएडा के युवा समाजसेवियों ने आगामी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाली 3000 फीट लंबी ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा के संबंध में मंगलवार को गौतमबुद्ध नगर की जिलाधिकारी मेघा रूपम से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान यात्रा की रूपरेखा और तैयारियों से उन्हें अवगत कराया गया।
जिलाधिकारी ने इस राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत पहल की सराहना करते हुए स्वयं यात्रा में सम्मिलित होने की सहमति दी और अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस आयोजन को गरिमामय और ऐतिहासिक बनाने में कोई कसर न छोड़ी जाए।
मेघा रूपम ने कहा, “यह तिरंगा यात्रा सिर्फ एक आयोजन नहीं, बल्कि जिले की अस्मिता और एकता का प्रतीक बनेगी।” उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रशासन हर स्तर पर इस प्रयास में सहयोग करेगा।
इस मुलाकात में प्रतिनिधिमंडल की ओर से राजेश शर्मा, अधिवक्ता अंकुश शर्मा, देवराज शर्मा और पुष्कर शर्मा उपस्थित रहे।
यह यात्रा न केवल जनभागीदारी का उदाहरण बनेगी, बल्कि देशभक्ति की एक नई मिसाल भी स्थापित करेगी।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।