गौतम बुद्ध नगर में शुरू हुआ “हर घर तिरंगा अभियान-2025” डीएम ने दिए अहम निर्देश
टेन न्यूज नेटवर्क
Gautam Buddh Nagar News (05/08/2025): गौतम बुद्ध नगर में 2 अगस्त से 15 अगस्त तक “हर घर तिरंगा अभियान-2025” को तीन चरणों में भव्य रूप से आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए जिलाधिकारी मेघा रूपम ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की और समस्त तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय से अभियान की तैयारियों को समयबद्ध और प्रभावी रूप से पूर्ण करें, ताकि यह कार्यक्रम जनभागीदारी का एक प्रेरणादायक उदाहरण बन सके।
जिलाधिकारी ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि यह हर नागरिक के भीतर देश के प्रति सम्मान, गर्व और एकता की भावना को प्रबल करने का माध्यम है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने-अपने विभागों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ने के लिए जागरूक किया जाए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि सभी विभागों में तिरंगा झंडों की समय पर उपलब्धता हो।
बैठक में जिला पंचायत राज अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि यह अभियान तीन चरणों में मनाया जाएगा। पहले चरण में विद्यालयों, सार्वजनिक स्थलों और सरकारी भवनों को तिरंगे से प्रेरित कला और सजावट से सजाया जाएगा। तिरंगा रंगोली, तिरंगा राखी प्रतियोगिताएं और सैनिकों को आभार पत्र भेजने जैसी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। दूसरे चरण में तिरंगा महोत्सव के अंतर्गत तिरंगा मेला, म्यूजिकल कंसर्ट, प्रदर्शनी और तिरंगा बाइक या साइकिल रैलियों का आयोजन किया जाएगा। तीसरे चरण में सभी सरकारी और निजी भवनों पर ध्वजारोहण, तिरंगा लाइटिंग और नागरिकों को तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर वेबसाइट www.harghartiranga.com पर अपलोड करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. शिवाकांत द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन मंगलेश दुबे, जिला विकास अधिकारी शिव प्रताप परमेश, उपायुक्त उद्योग अनिल कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी मनोज कुमार पुष्कर समेत अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों से अभियान को राष्ट्रीय गौरव और जन चेतना से जोड़ने का आह्वान किया।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।