Gautam Buddha Nagar News (05/08/2025): गौतमबुद्धनगर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली जब थाना इकोटेक प्रथम और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में कुख्यात बदमाश और सुंदर भाटी गैंग के सक्रिय सदस्य धर्मेन्द्र उर्फ डीके को मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार कर लिया गया। यह मुठभेड़ डिक्सन कंपनी कट के पास उस समय हुई जब संदिग्ध गाड़ी को रोकने के प्रयास में बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।
पुलिस ने बताया कि ग्लैंजा कार बिना नंबर प्लेट के थी और रोकने के इशारे पर चालक ने गाड़ी दौड़ा दी। पीछा करने पर बदमाशों ने एक बंद भट्ठे के पास कच्चे रास्ते पर गाड़ी छोड़कर दोबारा पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश धर्मेन्द्र गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया।
घायल बदमाश धर्मेन्द्र उर्फ डीके, ग्राम कामबख्श डेरिन का रहने वाला है और थाना नॉलेज पार्क का हिस्ट्रीशीटर है। वह शासन द्वारा चिन्हित कुख्यात माफिया सुंदर भाटी गैंग का सक्रिय सदस्य है। उसके खिलाफ लूट, हत्या, डकैती और गैंगस्टर एक्ट समेत दो दर्जन से अधिक गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
मौके से एक ग्लैंजा कार, एक अवैध पिस्टल, भारी मात्रा में खोखे और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है, जबकि फरार बदमाश की तलाश के लिए कांबिंग अभियान जारी है।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त का पूरा आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है और उसके अन्य साथियों की भी पहचान की जा रही है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।