उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का गौतमबुद्ध नगर में भव्य स्वागत, सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन
टेन न्यूज नेटवर्क
GREATER NOIDA News (04/08/2025): उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक (Deputy Chief Minister Brajesh Pathak) का आज बुलन्दशहर जाते समय लुहारली बील स्थित ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे (Eastern Peripheral Expressway) पर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) गौतमबुद्धनगर के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ उपमुख्यमंत्री का माल्यार्पण कर गर्मजोशी से अभिनंदन किया।
जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा (District President Abhishek Sharma) ने जानकारी देते हुए बताया कि इस स्वागत समारोह में बुलंदशहर के लोकप्रिय सांसद डॉ. भोला सिंह, विधान परिषद सदस्य श्रीचन्द शर्मा तथा भाजपा के प्रदेश मंत्री बसंत त्यागी की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को विशेष स्वरूप प्रदान किया।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक तरीकों से स्वागत कर अपनी श्रद्धा और सम्मान प्रकट किया। कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष देवा भाटी, पवन रावल, धर्मेन्द्र कोरी, वीरेन्द्र भाटी, कर्मवीर आर्य, संजय भाटी, राजीव सिंघल, तरुण शर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के पश्चात उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं (Public Welfare Schemes) और सुशासन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान भी किया। यह आयोजन भाजपा की जमीनी संगठनात्मक शक्ति और कार्यकर्ताओं की एकजुटता का प्रत्यक्ष प्रमाण रहा।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।