New Delhi News (04/08/2025): भारतीय सेना पर की गई टिप्पणी को लेकर सुप्रीम कोर्ट द्वारा कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को फटकार लगाए जाने के बाद केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू (Kiren Rijiju) ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। रिजिजू ने कहा कि वह सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) की टिप्पणी को बहुत गंभीरता से लेते हैं और यह पूरे देश के लिए एक चेतावनी है। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी बार-बार सार्वजनिक मंचों से यह कहते रहे हैं कि चीन ने भारत की जमीन पर कब्जा कर लिया है। विपक्ष के नेता होने के नाते उन्हें जिम्मेदारी के साथ बोलना चाहिए।”
किरण रिजिजू ने कहा कि रक्षा क्षेत्र से जुड़ी कोई भी टिप्पणी बेहद संवेदनशील होती है और उसे बयानबाज़ी के तौर पर नहीं लिया जा सकता। उन्होंने कहा, “सेना के मुद्दों पर इस तरह के आरोप लगाना हमारे जवानों के मनोबल को नुकसान पहुंचा सकता है। जब हमारे सैनिक सीमाओं पर दिन-रात देश की रक्षा कर रहे हैं, तब राजनीतिक लाभ के लिए इस तरह की बात करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।” रिजिजू ने यह भी कहा कि विपक्ष को राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मामलों में संयम बरतना चाहिए।
उन्होंने आगे कहा कि सुप्रीम कोर्ट की आज की टिप्पणी न सिर्फ राहुल गांधी के लिए, बल्कि सभी राजनीतिक दलों के लिए एक अहम संदेश है। “राहुल गांधी को अब इस विषय पर आत्ममंथन करना चाहिए और भविष्य में ऐसी कोई भी टिप्पणी करने से पहले देशहित को प्राथमिकता देनी चाहिए,” रिजिजू ने कहा। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी से पूछा था कि उन्हें कैसे पता चला कि चीन ने भारत की 2000 किमी जमीन पर कब्जा कर लिया है, और क्या उनके पास कोई सबूत है? कोर्ट ने यह भी कहा कि इस तरह के बयान सच्चे भारतीय नहीं देते।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।