NOIDA News (03/08/2025): नोएडा के थाना सेक्टर-39 क्षेत्र में शनिवार को एक सड़क हादसे में 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान विवेक कुमार पुत्र रोहताश सिंह के रूप में हुई है, जो मूल रूप से ककोड़, जिला बुलंदशहर का निवासी था।
पुलिस ने जानकारी के अनुसार कि विवेक कुमार अपनी मोटरसाइकिल (नंबर UP16 EF 2466) से शशि चौक की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह गोल्फ कोर्स मेट्रो स्टेशन (Metro Station) के नीचे पहुँचे, उसी समय सामने चल रही एक अज्ञात वैगनआर कार के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी। असावधानीपूर्वक रुकावट के कारण विवेक की बाइक पीछे से कार में टकरा गई, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।
हादसे के तुरंत बाद घायल अवस्था में विवेक को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम (Post Mortem) के लिए भेज दिया है। अज्ञात कार चालक की तलाश जारी है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।