“मुख्य चुनाव आयुक्त या भाजपा प्रवक्ता?” सौरभ भारद्वाज ने उठाए निष्पक्षता पर सवाल
टेन न्यूज नेटवर्क
New Delhi News (03/08/2025): बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर जारी विवाद के बीच आम आदमी पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर पक्षपात के गंभीर आरोप लगाए हैं। दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त जिस तरह से बयान दे रहे हैं, वह किसी संवैधानिक पदाधिकारी की नहीं, बल्कि भाजपा प्रवक्ता की भाषा लगती है।
भारद्वाज ने तीखे लहजे में कहा, “मोदी सरकार ने अपने ‘यस मैन’ को मुख्य चुनाव आयुक्त बना दिया है। रिटायरमेंट के बाद उन्हें गाड़ी, बंगला और पद का रुतबा मिल गया और अब वह सरकार का ढोल पीटने में लगे हैं।”
आम आदमी पार्टी नेता ने यह भी सुझाव दिया कि मुख्य चुनाव आयुक्त को अपने कार्यालय में पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टी.एन. शेषन की तस्वीर लगाकर रोज सुबह-शाम देखनी चाहिए, ताकि उनके विचारों में शुद्धिकरण हो सके।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।