Greater Noida West: सोसाइटी में महिला से मारपीट का वीडियो वायरल!

टेन न्यूज नेटवर्क

GREATER NOIDA WEST News (31/07/2025): ग्रेटर नोएडा वेस्ट की आम्रपाली गोल्फ होम्स सोसाइटी, गौर सिटी-2 (Amrapali Golf Homes Society, Gaur City-2) से 30 जुलाई को एक मारपीट की घटना का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक युवक अपनी महिला मित्र के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए नजर आ रहा है। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

थाना बिसरख पुलिस (Bisrakh Police Station) के अनुसार‌वीडियो में दिख रहा आरोपी शिब्बू पुत्र इकबाल, निवासी न्यू उस्मानपुर, अरविंद नगर, थाना उस्मानपुर, दिल्ली (उम्र लगभग 24 वर्ष) है। पीड़िता, जो कि आरोपी की महिला मित्र बताई जा रही हैं, ने इस घटना की शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायत के आधार पर थाना बिसरख में एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली गई है और आरोपी शिब्बू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।