NOIDA News (30/07/2025): नोएडा के सेक्टर-167 स्थित छपरौली गांव में जलभराव की गंभीर समस्या देखने को मिली है। लक्ष्य अपार्टमेंट और हार्टफुलनेस ध्यान केंद्र के पास बना गंदे पानी का तालाब हालिया बारिश के बाद ओवरफ्लो होकर सड़कों पर फैल गया है। इससे स्थानीय लोगों का आना-जाना मुश्किल हो गया है और स्वास्थ्य संबंधी खतरे लगातार बढ़ते जा रहे हैं।
गांव के निवासियों का कहना है कि यह समस्या कोई नई नहीं है, लेकिन कई बार शिकायतों के बावजूद अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है। बच्चों और बुज़ुर्गों के लिए यह स्थिति बेहद कष्टदायक हो चुकी है। गंदे पानी से दुर्गंध, मच्छरों का प्रकोप और संक्रामक बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है।
स्थानीय लोग अब सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी आवाज़ उठा रहे हैं। उन्होंने वीडियो साक्ष्य साझा करते हुए नोएडा अथॉरिटी से तत्काल कार्यवाही की मांग की है।
इस मामले की जानकारी टेन न्यूज नेटवर्क के माध्यम से नोएडा ऑथारिटी को दी गई है। उनका बयान आने के बाद खबर को अपडेट किया जाएगा।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।