भाजपा संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह से ग्रेटर नोएडा में कार्यकर्ताओं ने की शिष्टाचार भेंट

टेन न्यूज नेटवर्क

GREATER NOIDA News (30/07/2025): ग्रेटर नोएडा के ईटा-1 स्थित भारतीय जनता पार्टी (BJP) गौतमबुद्ध नगर के जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा के कैंप कार्यालय पर मंगलवार को उत्तर प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह (General Secretary Dharampal Singh) का आगमन हुआ। इस दौरान जिले के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने संगठन महामंत्री से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा (District President Abhishek Sharma) ने कहा कि धर्मपाल सिंह जी का स्नेह, अनुभव और विचारशीलता हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए निरंतर प्रेरणा का स्रोत हैं। उनके मार्गदर्शन में संगठन और राष्ट्र सेवा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता और भी प्रबल होती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश संगठन के सशक्त नेतृत्व में जिले के सभी कार्यकर्ता नई ऊर्जा, नव संकल्प और राष्ट्रनिष्ठ भावनाओं के साथ निरंतर सक्रिय हैं।

इस मुलाक़ात में दादरी विधायक मास्टर तेजपाल नागर, नोएडा जिलाध्यक्ष महेश चौहान, सुभाष भाटी, दीपक भारद्वाज, वीरेंद्र भाटी, कर्मवीर आर्य, अर्पित तिवारी, मनोज प्रधान सहित दर्जनों वरिष्ठ पदाधिकारी और समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।