डीएम मेधा रूपम ने पदभार ग्रहण करने के बाद शुरू किया काम, अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश
टेन न्यूज नेटवर्क
GREATER NOIDA News (30/07/2025): 30 जुलाई (बुधवार) को गौतमबुद्ध नगर के नवनियुक्त जिलाधिकारी मेधा रूपम (District Magistrate Medha Rupoom) ने कोषागार, कलैक्ट्रेट परिसर, सूरजपुर, ग्रेटर नोएडा पहुंचकर औपचारिक रूप से गौतमबुद्ध नगर जनपद के जिलाधिकारी का कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान नवनियुक्त जिलाधिकारी के साथ निवर्तमान जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा भी उपस्थित रहे। उन्होंने नवागंतुक जिलाधिकारी को चार्ज सौंपा व जिलाधिकारी का पदभार ग्रहण करने हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की।
जिलाधिकारी मेधा रूपम 2014 बैच की आईएएस (IAS) अधिकारी है। इनका जनपद कासगंज से गौतमबुद्ध नगर के लिए स्थानांतरण हुआ है। यह ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी एवं जिला अधिकारी हापुड़ के पद पर भी कार्य चुकी है।
कार्यालय में पदभार ग्रहण करने के उपरांत जिलाधिकारी ने अधिकारियों से संक्षिप्त परिचय प्राप्त किया एवं जिले के प्रशासनिक कार्यों की प्राथमिकताओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि जिले में सुशासन, पारदर्शिता एवं जनसुविधा को सर्वोपरि रखते हुए प्रशासनिक कार्यों का संचालन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का शीर्ष प्राथमिकता (Priority) के आधार पर समाधान करने पर विशेष फोकस रहेगा तथा उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी कार्यक्रमों एवं योजनाओं को प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने का काम किया जाएगा।

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी विद्यानाथ शुक्ल, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अतुल कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन मंगलेश दुबे, अपर जिलाधिकारी भू0/अ0 बच्चू सिंह, राजेश कुमार, अपर जिलाधिकारी न्यायिक भैरपाल सिंह, मुख्य वरिष्ठ कोषाधिकारी शिखा गुप्ता, उप जिलाधिकारी जेवर अभय सिंह, उप जिलाधिकारी दादरी अनुज नेहरा, उप जिलाधिकारी सदर चारुल यादव, सिटी मजिस्ट्रेट विवेक भदोरिया, डिप्टी कलेक्टर अभिषेक शाही, दुर्गेश सिंह, तहसीलदारगण तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।