कब मिलेगा सेक्टर-51-52 मेट्रो यात्रियों को FOB का तोहफा?, Noida Authority CEO Lokesh M ने क्या कहा

टेन न्यूज़ नेटवर्क

NOIDA News (26/07/2025): नोएडा के लाखों मेट्रो यात्रियों के लिए राहत की खबर है। एनएमआरसी (NMRC) और डीएमआरसी (DMRC) को जोड़ने वाले सेक्टर-51 व 52 मेट्रो स्टेशन के बीच निर्माणाधीन फुटओवर ब्रिज (FOB) को लेकर लंबे समय से उठ रहे सवालों का अब जवाब मिल गया है।

नोएडा प्राधिकरण (Noida Authority) के CEO और NMRC के MD लोकेश एम. ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि ब्रिज के लंबित विद्युत कार्यों को शीघ्रातिशीघ्र पूरा किया जाए और सितंबर 2025 तक इस परियोजना के समस्त सिविल कार्यों को पूर्ण कर लिया जाए।

इस परियोजना के पूरा होते ही यात्रियों को दोनों मेट्रो नेटवर्क्स के बीच आसान, सुरक्षित और सुगम कनेक्टिविटी मिलेगी। वर्षों से इस कड़ी की प्रतीक्षा कर रहे नागरिकों को अब सितंबर में मिल सकता है इसका बहुप्रतीक्षित तोहफा।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।