भारत विकास परिषद्, विवेकानंद शाखा द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

टेन न्यूज नेटवर्क

GREATER NOIDA News (26/07/2025): पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल करते हुए भारत विकास परिषद्, विवेकानंद शाखा द्वारा सिल्वर सिटी-2 सोसाइटी में “एक पौधा मां के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण (Plantation) कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान में बेल, नींबू, नीम सहित 100 से अधिक पौधे लगाए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ-साथ नागरिकों को वृक्षारोपण के प्रति जागरूक करना था।

इस आयोजन में सरिता चोपड़ा एवं डॉ. दिव्या अग्रवाल ने विशेष भूमिका निभाई और कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न किया। शाखा अध्यक्ष विवेक अरोड़ा ने आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों, परिषद् सदस्यों और सोसाइटी निवासियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि “यह अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण का संदेश है।”

इस अवसर पर आरडब्ल्यूए अध्यक्ष विशाल शर्मा, राम कृष्ण पोटांगी, विजय सिंह, नवनीत गुप्ता, नरेश गुप्ता, संतोष गुप्ता, लोकेश त्यागी, प्रो. विवेक कुमार समेत अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। महिला संयोजिका प्रेरणा, ललित गुप्ता, उमा, कौशल, मधु, अलका, अनीता, रीना, सीमा, विद्या, अनुपम, राघवेंद्र, कुसुम, सत्यवती, वीना, मोनिका, इंदु, मीनू सहित दर्जनों पर्यावरण प्रेमियों ने कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।