स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर को नई उड़ान: नोएडा स्टेडियम में बनेगा कॉफी हाउस! | Noida Authority

टेन न्यूज़ नेटवर्क

NOIDA News (26/07/2025): नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी लोकेश एम ने शुक्रवार को शहर की प्रमुख प्रगतिरत एवं आगामी परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की। बैठक में सैक्टर-21A स्थित क्रिकेट स्टेडियम में कॉफी हाउस निर्माण एवं सैक्टर-123 में प्रस्तावित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से जुड़ी योजनाओं की प्रगति पर विशेष चर्चा की गई।

सीईओ को अवगत कराया गया कि कॉफी हाउस का निर्माण CAPEX मॉडल पर किया जाएगा, जिसके लिए आर.एफ.पी. दस्तावेज तैयार कर लिए गए हैं और आज ही उन्हें प्रस्तुत करने के निर्देश दे दिए गए हैं। यह कॉफी हाउस खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए एक शानदार सुविधा केंद्र बनकर उभरेगा।

इसके साथ ही, सैक्टर-123 में प्रस्तावित अत्याधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की प्रक्रिया को शीघ्रता से आगे बढ़ाने और प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों को चेताया गया है कि निर्माण में किसी भी प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इन फैसलों से साफ है कि नोएडा प्राधिकरण शहर में स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर को नए आयाम देने के लिए प्रतिबद्ध है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।