कांवड़ यात्रा: नोएडा पुलिस का जनसुरक्षा पर विशेष फोकस

टेन न्यूज नेटवर्क

NOIDA News (22/07/2025): श्रावण मास में जारी कावड़ यात्रा (Kanwar Yatra) को लेकर गौतमबुद्ध नगर पुलिस पूरी तरह सतर्क और सक्रिय है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशानुसार श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात की सुचारु व्यवस्था और शांति बनाए रखने के उद्देश्य से आज मंगलवार को अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. राजीव नारायण मिश्र और पुलिस उपायुक्त (यातायात) लखन सिंह यादव ने नोएडा के चिल्ला बॉर्डर (Chilla Border) से गुजरने वाले कावड़ रूट का निरीक्षण
(Inspection) किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मार्ग में मिलने वाले कांवड़ यात्रियों से कुशलक्षेम पूछी और उन्हें यात्रा के दौरान सुरक्षा के लिए जागरूक किया। विशेष रूप से दोपहिया वाहनों से यात्रा कर रहे कांवड़ियों को मुफ्त हेलमेट वितरित किए गए, जिससे उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

अधिकारियों ने कावड़ मार्ग पर की गई व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया, जिसमें सुरक्षा प्रबंध, यातायात नियंत्रण, आवश्यक बैरिकेडिंग, पेयजल, चिकित्सा सहायता और विश्राम स्थलों की स्थिति शामिल रही। साथ ही संभावित भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस तैनाती की समीक्षा की गई।

निरीक्षण के अंत में अधिकारियों ने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो, इसके लिए पूरी तत्परता से कार्य किया जाए।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।