दादरी विधायक ने अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता राजेश भाटी को किया सम्मानित
टेन न्यूज नेटवर्क
GREATER NOIDA News (22/07/2025): दादरी विधानसभा क्षेत्र के जमालपुर गांव के सपूत राजेश भाटी (Rajesh Bhati) ने अमेरिका के बर्मिंघम में आयोजित World Police & Fire Games 2025 में स्वर्ण पदक (Gold Medal) जीतकर न सिर्फ भारत, बल्कि उत्तर प्रदेश और ग्रेटर नोएडा का मान-सम्मान पूरी दुनिया में बढ़ाया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर आज ग्रेटर नोएडा में एक भव्य सम्मान समारोह (Honors Ceremony) का आयोजन किया गया, जिसमें दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और राजेश भाटी को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
दादरी विधायक तेजपाल नागर (Dadri MLA Tejpal Nagar) ने इस सम्मान समारोह की जानकारी अपने एक्स अकाउंट के माध्यम से साझा करते हुए लिखा कि आज दादरी विधानसभा के अंतर्गत ग्रेटर नोएडा में आयोजित सम्मान समारोह में सम्मिलित होकर जमालपुर गांव के वीर सपूत राजेश भाटी को उनकी अद्वितीय उपलब्धि पर सम्मानित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। World Police & Fire Games 2025 बर्मिंघम (अलबामा, अमेरिका) में 27 जून से 07 जुलाई 2025 तक आयोजित वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स में राजेश भाटी ने स्वर्ण पदक जीतकर भारत, उत्तर प्रदेश एवं ग्रेटर नोएडा का नाम पूरे विश्व में रोशन किया है।
आगे दादरी विधायक तेजपाल ने कहा कि यह उपलब्धि न केवल हमारे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है, बल्कि यह सिद्ध करती है कि कड़ी मेहनत, लगन और समर्पण से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं। आपको इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए हार्दिक शुभकामनाएं एवं उज्जवल भविष्य के लिए मंगलकामनाएं। समारोह में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय युवा, गणमान्य नागरिक, खेल प्रेमी तथा जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे और राजेश भाटी को बधाई दी। आयोजन ने क्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा और युवा प्रेरणा का संचार किया।
यह सम्मान समारोह न केवल एक व्यक्तिगत उपलब्धि का उत्सव था, बल्कि पूरे जनपद गौतमबुद्ध नगर के लिए एक गौरवपूर्ण क्षण भी बन गया।। ।! #MLADaकि आज दादरी विधानसभा के अंतर्गत ग्रेटर नोएडा में आयोजित सम्मान समारोह में सम्मिलित होकर जमालपुर गांव के वीर सपूत राजेश भाटी को उनकी अद्वितीय उपलब्धि पर सम्मानित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उन्होंने वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स 2025 में स्वर्ण पदक जीतकर भारत, उत्तर प्रदेश एवं ग्रेटर नोएडा का नाम पूरे विश्व में रोशन किया है। यह सफलता हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।

आगे विधायक तेजपाल नागर ने अपने संबोधन में कहा कि राजेश भाटी ने जिस समर्पण और जुझारूपन के साथ देश का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक अर्जित किया है, वह हम सभी के लिए गर्व का विषय है। यह उपलब्धि हमारे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है और यह सिद्ध करती है कि अनुशासन, परिश्रम और लगन से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं।
समारोह में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय युवा, गणमान्य नागरिक, खेल प्रेमी तथा जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे और राजेश भाटी को बधाई दी। आयोजन ने क्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा और युवा प्रेरणा का संचार किया। यह सम्मान समारोह न केवल एक व्यक्तिगत उपलब्धि का उत्सव था, बल्कि पूरे जनपद गौतमबुद्ध नगर के लिए एक गौरवपूर्ण क्षण भी बन गया।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।