Greater Noida में श्री महाराजा अग्रसेन वैश्य सेवा समिति ने चलाया वृक्षारोपण अभियान
टेन न्यूज नेटवर्क
GREATER NOIDA News (20/07/2025): श्री महाराजा अग्रसेन वैश्य सेवा समिति, ग्रेटर नोएडा द्वारा स्वर्ण नगरी सेक्टर स्थित भवन के प्रांगण में “पौधारोपण” (Plantation) कार्यक्रम का आयोजन किया गया।समिति के अध्यक्ष सौरभ बंसल ने जानकारी देते हुए बताया कि मानसून के मौसम में ग्रीन ग्रेटर नोएडा की हरियाली को बढ़ाने के उद्देश्य से भवन प्रांगण में 51 पौधे रोपित किए गए। इस अवसर पर उपस्थित समाज के सदस्यों को भी अपने-अपने घरों में लगाने के लिए पौधे भेंट किए गए।
उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से समाज को इस समय पौधे लगाने का संदेश दिया गया। मानसून में लगाए गए पौधों के जीवित रहने की संभावना अधिक होती है, इसलिए इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाने की अपील भी की गई।
इस आयोजन में समाज के वरिष्ठ और सक्रिय सदस्यों ओमप्रकाश अग्रवाल, राजेश गुप्ता, अरुण गुप्ता, अंकुर गर्ग, बृजमोहन गोयल, रविंद्र गर्ग, मुकुल गोयल, नवीन जिंदल, सर्वेश अग्रवाल, विजय अग्रवाल, राजेन्द्र अग्रवाल, अमित गोयल, आशीष गुप्ता, अनिल सिंघल, अनिल तायल, नवनीत अग्रवाल सहित अनेक अन्य सदस्यों ने भाग लिया और पौधारोपण में सक्रिय सहयोग किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समिति के मीडिया प्रभारी मुकुल गोयल ने सभी का आभार व्यक्त किया।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।