गौतमबुद्ध नगर पुलिस का महिला सशक्तिकरण व साइबर जागरूकता अभियान

टेन न्यूज नेटवर्क

NOIDA News (16/07/2025): गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नर के निर्देशन में और डीसीपी महिला सुरक्षा व एडीसीपी महिला सुरक्षा के नेतृत्व में जिलेभर में महिला सुरक्षा को लेकर एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया।

महिला बीट अधिकारियों ने थाना क्षेत्रों के विभिन्न गांवों, सोसायटियों, स्कूलों, कॉलेजों, कंपनियों, बाजारों और लेबर कॉलोनियों में जाकर महिलाओं व बच्चियों को एकत्रित कर संवाद किया। इस दौरान उन्हें महिला सशक्तिकरण, साइबर सुरक्षा और महिलाओं के खिलाफ अपराधों के प्रति सजग रहने की सलाह दी गई।

अभियान के तहत मिशन शक्ति, शुभ मंगल योजना और साइबर अपराध से जुड़ी सावधानियों की जानकारी दी गई। साथ ही सभी को महिला हेल्पलाइन 1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, साइबर हेल्पलाइन 1930, आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और वन स्टॉप सेंटर नंबर 181 के बारे में विस्तार से बताया गया।

महिला सुरक्षा टीम ने पंपलेट्स भी वितरित किए और जोर देकर कहा कि किसी भी प्रकार की हिंसा, शोषण या अपराध को चुपचाप सहना नहीं है, बल्कि तुरंत हेल्पलाइन पर शिकायत कर पुलिस की मदद लेनी चाहिए।

इस अभियान ने न सिर्फ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी, बल्कि उन्हें अपने अधिकारों और उपलब्ध संसाधनों के प्रति भी जागरूक किया।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।