मीटिंग में अफसर को बुलाने पर रोक! बीजेपी सरकार के आदेश से मंत्रियों में नाराज़गी?
टेन न्यूज नेटवर्क
New Delhi News (16/07/2025): दिल्ली सरकार के राजस्व विभाग द्वारा जारी एक नए आदेश ने बीजेपी सरकार के भीतर हलचल मचा दी है। आदेश के अनुसार, अब कोई भी मंत्री या विधायक यदि किसी मीटिंग में जिलाधिकारी (DM), अपर जिलाधिकारी (ADM) या उप मंडल अधिकारी (SDM) को बुलाना चाहता है, तो उसे पहले मुख्य सचिव से अनुमति लेनी होगी।
इस आदेश के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा गर्म है कि क्या मुख्यमंत्री और उनके मंत्रियों के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है?
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह निर्देश सीधा संकेत है कि मुख्यमंत्री को अपने मंत्रियों की कार्यप्रणाली पर भरोसा नहीं है। सवाल यह भी उठ रहा है कि क्या सरकार को यह डर है कि मंत्री “फालतू” में अधिकारियों को बुला रहे हैं?
विपक्षी दलों ने भी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि यह आदेश प्रशासनिक नियंत्रण की आड़ में मंत्रीगण की स्वायत्तता पर हमला है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।