इटेड़ा गांव में बन रही नई सड़क, ग्रामीणों को मिलेगा सुगम सफर | Greater NOIDA Authority

टेन न्यूज नेटवर्क

GREATER NOIDA News (14/07/2025): ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) गांवों के समग्र विकास और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में निरंतर काम कर रहा है। इसी क्रम में ग्राम इटेड़ा की 6% किसान आबादी क्षेत्र में लगभग 160 मीटर लंबी आंतरिक सड़क का निर्माण कार्य (Construction Work) तेजी से जारी है।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने अपने एक्स अकाउंट के माध्यम से जानकारी दी कि यह सड़क ग्रामीणों की आवागमन (Traffic) की समस्याओं को दूर करने और क्षेत्र की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। सड़क निर्माण के बाद न केवल लोगों को सुगम आवागमन मिलेगा, बल्कि यह क्षेत्र के समग्र सामाजिक और आर्थिक विकास में भी सहायक सिद्ध होगा।

इस कार्य से गांव के भीतर संपर्क मार्ग बेहतर होंगे और स्थानीय लोगों को स्कूल, अस्पताल, बाजार व अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंचने में आसानी होगी। साथ ही यह पहल ग्रामीण आबादी को शहरी विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास भी है।

गांववासियों ने प्राधिकरण की इस पहल की सराहना करते हुए उम्मीद जताई है कि ऐसे विकास कार्य (Development Work) निरंतर जारी रहेंगे, जिससे गांव की तस्वीर बदलेगी और जीवन स्तर में सुधार आएगा।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।