बुलंदशहर: 16 जुलाई से शिक्षक जागरूकता और मिशन मानसून पौधारोपण अभियान शुरू

टेन न्यूज नेटवर्क

GREATER NOIDA News (14/07/2025): आगामी 16 जुलाई से जिला बुलंदशहर (District Bulandshahr) में शिक्षक जागरूकता (Teacher Awareness) एवं मिशन मानसून पौधारोपण अभियान (Mission Monsoon Plantation Campaign) की शुरुआत की जाएगी।

इस अभियान की जानकारी देते हुए समाजसेवी, शिक्षाविद्, पर्यावरणविद् एवं “शिक्षा पर चर्चा” कार्यक्रम के संस्थापक डॉ. कुलदीप मलिक (Dr. Kuldeep Malik) ने बताया कि इस अभियान की शुरुआत बुलंदशहर में डीएम रोड स्थित विद्या भारती के संस्थान विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ( Saraswati Vidya Mandir Inter College) से की जाएगी और फिर इसे जिले के सभी माध्यमिक एवं उच्चतर शैक्षणिक संस्थानों तक पहुंचाया जाएगा।

डॉ. कुलदीप मलिक के अनुसार इस अभियान के तहत शिक्षा क्षेत्र में काम करने वाले जनपद के हर एक इंसान को शिक्षा क्षेत्र को बचाने के लिए जागरूक किया जाएगा। साथ ही प्रत्येक शैक्षणिक संस्थान (Educational institutions ) में 2 से 10 पौधों का रोपण कर विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं प्रबंधकों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरित किया जाएगा।

अभियान की विशेष बात यह होगी कि रोपित किए जाने वाले पौधों में से 1 बरगद के पौधे का रोपण प्रत्येक विद्यालय (School) में अनिवार्य किया गया है। इसके अलावा नीम, पीपल, पोखर जैसे छायादार वृक्षों के साथ-साथ बेल पत्थर, आंवला, शहतूत, नींबू, नाशपाती जैसे फलदार पौधे भी विद्यालय परिसरों में लगाए जाएंगे।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।