दादरी विधायक तेजपाल नागर ने उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य से की मुलाकात, क्षेत्रीय विकास पर चर्चा
टेन न्यूज़ नेटवर्क
Greater Noida (12/07/2025): दादरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक तेजपाल सिंह नागर (Tejpal Singh Nagar) ने शुक्रवार को लखनऊ स्थित कार्यालय में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Deputy CM Keshav Prasad Maurya) से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच क्षेत्रीय विकास कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। विधायक तेजपाल नागर ने दादरी क्षेत्र में चल रहे तथा प्रस्तावित विकास कार्यों की जानकारी उपमुख्यमंत्री को दी और विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति से अवगत कराया।
मुलाकात के दौरान पेयजल आपूर्ति, सड़कों के निर्माण, बुनियादी ढांचे के विस्तार और जनसुविधाओं के सुदृढ़ीकरण जैसे अहम विषयों पर फोकस रहा। विधायक नागर ने बताया कि उन्होंने उपमुख्यमंत्री से आवश्यक मार्गदर्शन प्राप्त किया और विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए समर्थन मांगा। इस पर उपमुख्यमंत्री मौर्य ने भरोसा दिलाया कि सरकार जनहित से जुड़े हर कार्य को प्राथमिकता दे रही है और भविष्य में भी हर संभव सहयोग किया जाएगा।
विधायक तेजपाल नागर ने उपमुख्यमंत्री की विकासपरक सोच की सराहना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन से ही क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री की प्रतिबद्धता हम सभी जनप्रतिनिधियों के लिए प्रेरणादायक है।
यह मुलाकात दादरी क्षेत्र में विकास की दिशा को मजबूती देने की दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।