Greater Noida West (12 जुलाई 2025): गौर सिटी (Gaur City) की 5वीं एवेन्यू में शुक्रवार रात एक बड़ा हादसा टल गया जब एक टावर की छत से प्लास्टर का भारी हिस्सा अचानक नीचे गिर गया। सौभाग्यवश, वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी चपेट में आने से बाल-बाल बच गया। जोरदार आवाज सुनते ही आसपास के निवासी तुरंत घरों से बाहर निकल आए और मौके का जायजा लिया। घटना ने सोसायटी के रहवासियों को हिलाकर रख दिया है और उन्होंने बिल्डर की लापरवाही पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।
निवासियों का कहना है कि उन्होंने लाखों रुपये खर्च कर यह फ्लैट्स खरीदे हैं, लेकिन सोसायटी की बिल्ड क्वालिटी बेहद घटिया है। कई बार मरम्मत और सीलन की शिकायतें दी जा चुकी हैं, मगर स्थिति जस की तस बनी हुई है। अब छत से प्लास्टर गिरना यह दिखाता है कि बिल्डिंग की संरचनात्मक सुरक्षा पर गंभीर खतरा है।
लोगों ने नोएडा प्राधिकरण और जिला प्रशासन से इस पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है। साथ ही दोषी बिल्डर और ठेकेदार के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की भी अपील की है। निवासियों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो वे व्यापक विरोध प्रदर्शन करेंगे।
इस घटना ने एक बार फिर ग्रेटर नोएडा की बड़ी सोसायटियों की निर्माण गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर दिए हैं, जहां बड़े-बड़े दावे करने वाले प्रोजेक्ट्स में आए दिन ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।