Noida News, (09/07/2025): नोएडा सेक्टर-24 पुलिस और एक शातिर लुटेरे के बीच मंगलवार को उस वक्त मुठभेड़ हो गई जब आरोपी चेकिंग के दौरान भागने की कोशिश कर रहा था। सेक्टर-54 के पास एलिवेटेड रोड के नीचे चेकिंग कर रही टीम ने संदिग्ध स्कूटी सवार को रोकना चाहा, लेकिन वह जंगल की ओर भागा और पुलिस पर अवैध तमंचे से फायरिंग कर दी।
जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके से बिना नंबर की चोरी की स्कूटी, लूटा गया मोबाइल फोन, और अवैध हथियार बरामद किया है।
आरोपी की पहचान रवि पुत्र बबलू, निवासी त्रिलोकपुरी, दिल्ली के रूप में हुई है, जो मोबाइल स्नैचिंग और दोपहिया चोरी की वारदातों में वांछित था। हैरानी की बात यह है कि रवि के खिलाफ दिल्ली और नोएडा के अलग-अलग थानों में 18 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं—जिनमें चोरी, लूट, घातक हमला और अवैध हथियार रखने जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं।

पुलिस के मुताबिक रवि रेकी कर सोसाइटी, पार्किंग और सार्वजनिक स्थानों से बाइक/स्कूटी चोरी करता था और राह चलते लोगों से मोबाइल छीनकर फरार हो जाता था।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।