फर्जी विदेशी नौकरी रैकेट का भंडाफोड़, सोशल मीडिया से करता था शिकार

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नोएडा, (06 जुलाई, 2025): “सऊदी भेजने का सपना दिखाया, पासपोर्ट और पैसे ठग लिए! नोएडा के सेक्टर-62 स्थित आइथम टॉवर में चल रहे एक फर्जी विदेशी नौकरी रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए थाना सेक्टर-58 पुलिस और साइबर टीम ने आंध्रप्रदेश निवासी प्रेम कुमार, संदीप को गिरफ्तार किया है। आरोपी सोशल मीडिया के माध्यम से बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाता था और उन्हें मर्चेंट नेवी या खाड़ी देशों में नौकरी का झांसा देता था।

जाल में कैसे फंसते थे लोग?

कोझिकोड (केरल) के एक युवक की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बताया कि आरोपी ने पहले सोशल मीडिया के जरिए संपर्क किया, फिर नोएडा बुलाकर पासपोर्ट और जरूरी दस्तावेज जमा कर लिए। इसके बाद 84,000 और ₹1,80,000 की दो अलग-अलग ठगियां की गईं।

पीड़ितों को व्हाट्सएप पर फर्जी एयर टिकट, सऊदी की अरोया क्रूज कंपनी का गारंटी लेटर और नियुक्ति पत्र भेजे गए। लेकिन जब वादे के अनुसार कुछ नहीं हुआ, तो मामला पुलिस के पास पहुंचा।

गिरफ्तारी कैसे हुई?

थाना सेक्टर-58 पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर आइथम टॉवर के पास से गली प्रेम कुमार संदीप को गिरफ्तार किया। वह पूर्व में खुद मर्चेंट नेवी में नौकरी कर चुका था और उसी अनुभव का इस्तेमाल कर लोगों को भरोसे में लेता था।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।