नोएडा, (06 जुलाई, 2025): “बस 62,100 रुपये लगाओ और हर महीने 10,100 रुपये कमाओ!” इसी सुनहरे वादे के साथ मैपल इनोवेटिव प्रमोटिव (MIP) नाम की एक फर्जी कंपनी ने हज़ारों लोगों को लूट लिया। अब इस बड़े फाइनेंशियल फ्रॉड के मास्टरमाइंड राजेन्द्र सिंह को नोएडा पुलिस ने आखिरकार धर दबोचा है।
थाना सेक्टर-58 और कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर की अपराध शाखा ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और लोकल इंटेलिजेंस की मदद से उसे सेक्टर-59 मेट्रो स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया। राजेन्द्र पर ₹25,000 का इनाम घोषित था और वह पिछले 5 साल से फरार चल रहा था।
क्या था पूरा खेल?
राजेन्द्र और उसके साथी खुद को MIP कंपनी के प्रमोटर बताते थे और लोगों को लुभाते थे कि यदि वे 62,100 रुपये निवेश करेंगे तो हर महीने 10,100 रुपये की निश्चित आय मिलेगी, साथ ही 5,000 रुपये की तत्काल कमीशन भी। धीरे-धीरे कंपनी ने करोड़ों रुपये इकट्ठा कर लिए और फिर एक दिन सारे ऑफिस बंद करके फरार हो गई।
पूछताछ में पता चला है कि राजेन्द्र सिंह के खातों में लाखों रुपये आए थे और इस फर्जीवाड़े की लंबी प्लानिंग पहले से ही की गई थी।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।