अंतिम निवास में 400 बोगनवेलिया पौधों का वृक्षारोपण | Noida Authority

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा, (5 जुलाई 2025): “हरित स्मृति – प्रकृति को नमन” अभियान के अंतर्गत आज शनिवार को नोएडा लोकमंच (Noida Lok Manch) द्वारा संचालित अंतिम निवास, सेक्टर-94 में एक विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पर्यावरणीय पहल में नोएडा प्राधिकरण (Noida Authority) , रोटरी क्लब (Rotary Club) दिल्ली ओखला सिटी (Delhi Okhla City) , नोएडा लोकमंच और नोएडा उद्यान विभाग के संयुक्त प्रयास से लगभग 400 बोगनवेलिया पौधे लगाए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण सुरक्षा को बढ़ावा देना और हरियाली के प्रति जनमानस में जागरूकता फैलाना था।

वृक्षारोपण का कार्य अंतिम निवास परिसर की चारदीवारी के साथ-साथ लगभग एक एकड़ क्षेत्र में संपन्न हुआ, जिसे भविष्य में पक्षियों के सुरक्षित आवास के रूप में विकसित किया जाएगा। इस क्रम में नोएडा लोकमंच ने यह भी घोषणा की कि परिसर में एक विशाल पक्षी घर (बर्ड हाउस) का निर्माण कार्य शीघ्र आरंभ किया जाएगा, जो संभवतः अगस्त माह तक पूर्ण होकर सेवा में आ जाएगा।

इस अवसर पर नोएडा लोकमंच के महासचिव महेश सक्सेना ने लोगों से आह्वान किया कि प्रत्येक व्यक्ति अपने जन्मदिन जैसे विशेष अवसर पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए, जिससे न केवल पर्यावरण संरक्षित रहेगा बल्कि आने वाली पीढ़ियों का भविष्य भी सुरक्षित होगा। कार्यक्रम में सभी उपस्थित सदस्यों ने यह संकल्प लिया कि वे पर्यावरण को हरा-भरा बनाए रखने के लिए निरंतर वृक्षारोपण करते रहेंगे और समाज को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे।

इस महत्त्वपूर्ण आयोजन में रोटरी क्लब दिल्ली ओखला सिटी के अध्यक्ष रोटेरियन दीपक छाबड़ा, सचिव रोटेरियन सौरव द्विवेदी, कोषाध्यक्ष रोटेरियन संभव मेहरोत्रा, पूर्व अध्यक्ष कुशाग्र अवस्थी, रोटेरियन इंदर मोहन, जुगेश मक्कर, एम. आर. अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, संजय विज सहित नोएडा उद्यान विभाग के निदेशक आनंद मोहन सिंह, अमित शर्मा, आर. के. पी. सिंह, और नोएडा सिटीजन फोरम से गरिमा त्रिपाठी ने भाग लिया। मीडिया प्रतिनिधि के रूप में पत्रकार राजकुमारी तन्खा व सौरभ कुमार तन्खा भी मौजूद रहे।

नोएडा लोकमंच की ओर से इस अभियान में अध्यक्ष उमेश शर्मा, महासचिव महेश सक्सेना, उपाध्यक्ष जे. के. चुग, कोषाध्यक्ष विभा बंसल, सांस्कृतिक सचिव राजेश्वरी त्यागराजन, कार्यकारी महासचिव सुभाष सिंघल, कार्यकारी सचिव आर. एन. श्रीवास्तव सहित अनेक समाजसेवी और स्थानीय नागरिकों जैसे आदित्य घिल्डियाल, सी. बी. झा, इंद्रा चौधरी, प्रदीप वोहरा, सुनीता खटाना, लुबना, अलका, गौरव दुबे, राकेश, अरुण ठाकुर व बिजेंद्र यादव आदि की भी सक्रिय सहभागिता रही।

यह कार्यक्रम ना केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सार्थक प्रयास था, बल्कि सामाजिक संगठनों की सहभागिता से जन-भागीदारी का प्रेरक उदाहरण भी प्रस्तुत करता है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।