डॉक्टर्स डे पर नोएडा लोक मंच का सेवा भाव: 6 अस्पतालों को भेंट किए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर
टेन न्यूज नेटवर्क
नोएडा, (01 जुलाई 2025): राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस (National Doctor’s Day) के अवसर पर नोएडा की अग्रणी सामाजिक संस्था नोएडा लोक मंच (Noida Lok Manch) ने एक सराहनीय पहल करते हुए शहर के छह प्रमुख चिकित्सा संस्थानों को ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भेंट स्वरूप प्रदान किए। यह वितरण कार्यक्रम सेक्टर-15 स्थित संस्था कार्यालय से मंगलवार को प्रारंभ हुआ।
इस पहल का उद्देश्य नोएडा के समर्पित चिकित्सकों और चिकित्सा संस्थानों के प्रति आभार प्रकट करना था, जो वर्षों से सेवा-भाव और मानवता के साथ नागरिकों को स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध करा रहे हैं। संस्था ने डॉक्टरों के समर्पण और योगदान को नमन करते हुए यह सेवा कार्य किया।
कार्यक्रम का नेतृत्व नोएडा लोक मंच के महासचिव महेश सक्सेना ने किया। उनके साथ लीका सक्सेना, विभा बंसल, राजेश श्रीवास्तव, प्रदीप वोहरा, कुशाग्र अवस्थी, राजेश्वरी त्यागराजन, इंद्रा चौधरी, मुकेश चंद शर्मा, लुबना, अलका चौहान, गौरव दुबे, राकेश कुमार और बिजेन्दर यादव जैसे संस्था के सक्रिय सदस्य भी मौजूद रहे।
जिन छह संस्थानों को ऑक्सीजन कंसंट्रेटर प्रदान किए गए, उनमें शामिल हैं –
1. कुमार्स क्लिनिक, सेक्टर-56 (डॉ. एस. कुमार)
2. डॉ. नरेंद्र क्लिनिक एंड हार्ट इंस्टिट्यूट, सेक्टर-22 (डॉ. नरेंद्र कुमार शर्मा)
3. मानस सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल, सेक्टर-34 (डॉ. नमन शर्मा)
4. कैलाश हॉस्पिटल, सेक्टर-27 (डॉ. उमा शर्मा एवं डॉ. कार्तिक शर्मा)
5. सत्य हॉस्पिटल, सेक्टर-34 (डॉ. सुभाष गुप्ता)
6. फेलिक्स हॉस्पिटल, सेक्टर-137 (डॉ. डी. के. गुप्ता)
नोएडा लोक मंच का यह कदम डॉक्टरों के सम्मान और समाज के प्रति उनकी सेवाओं को मान्यता देने की दिशा में एक सशक्त संदेश है। संस्था पिछले 28 वर्षों से स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में लगातार कार्यरत है और यह आयोजन उसके सेवा संकल्प का एक जीवंत प्रमाण है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।