नोएडा, (01 जुलाई 2025): सेक्टर-39 स्थित संयुक्त जिला अस्पताल, नोएडा में नेतृत्व परिवर्तन हुआ है। अस्पताल की वरिष्ठ और समर्पित अधीक्षिका डॉ. रेनू अग्रवाल आज सेवानिवृत्त हो गईं। उनके स्थान पर अब डॉ. अजय राणा को अस्पताल की नई मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका का कार्यभार सौंपा गया है।
डॉ. रेनू अग्रवाल ने अपने कार्यकाल के दौरान अस्पताल के प्रबंधन, महिला स्वास्थ्य सेवाओं और आपातकालीन व्यवस्था को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी सेवा और समर्पण के लिए चिकित्सा समुदाय एवं जिला प्रशासन की ओर से उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।
नई अधीक्षिका डॉ. अजय राणा एक अनुभवी चिकित्सा अधिकारी हैं और पहले भी विभिन्न ज़िम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुकी हैं।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।