गणेश जाटव को मिली बड़ी जिम्मेदारी, उत्तर प्रदेश उपभोक्ता सहकारी संघ के निदेशक नियुक्त
टेन न्यूज नेटवर्क
नोएडा (28 जून 2025): भारतीय जनता पार्टी नोएडा महानगर के जिला महामंत्री गणेश जाटव को उत्तर प्रदेश उपभोक्ता सहकारी संघ लिमिटेड, लखनऊ का निदेशक नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश के अनुमोदन से की गई है। इस 15 सदस्यीय कमेटी में एक अध्यक्ष, एक उपाध्यक्ष और तेरह निदेशक सदस्य शामिल हैं। इनमें पाँच निदेशक सदस्य सीधे महामहिम राज्यपाल द्वारा नामित किए गए हैं।
इस समिति में जमुना प्रसाद कुशवाहा को चेयरमैन और अशोक दिवेदी को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। गणेश जाटव को राज्य स्तर की इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से नोएडा सहित पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

गणेश जाटव लंबे समय से सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय हैं और ज़मीनी स्तर पर जनसेवा के लिए जाने जाते हैं। उनकी कार्यकुशलता, संगठनात्मक अनुभव और जनसमर्थन को देखते हुए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। नियुक्ति के बाद गणेश जाटव ने पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं और महामहिम राज्यपाल का आभार व्यक्त किया और भरोसा दिलाया कि वह इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।