शादी का झांसा, लिव-इन में ठगी और 64 लाख की धोखाधड़ी, नोएडा पुलिस ने प्ले बॉय को दबोचा!
टेन न्यूज़ नेटवर्क
नोएडा, (27 जून 2025): नोएडा पुलिस कमिश्नरेट के थाना सेक्टर-58 की टीम ने मेट्रीमोनियल साइट और सोशल मीडिया के जरिए महिलाओं को प्रेमजाल में फंसाकर करोड़ों की ठगी करने वाले शातिर ठग नेहुल सुराना को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने खुद को तलाकशुदा और सरकारी एजेंसी का पूर्व कर्मचारी बताकर एक महिला से शादी का झांसा दिया और लिव-इन रिलेशनशिप में रहते हुए कुल ₹64.7 लाख रुपये की ठगी की।
अभियुक्त ने पीड़िता के मोबाइल और बैंकिंग एक्सेस का इस्तेमाल करते हुए इंश्योरेंस, सेविंग अकाउंट, लोन और म्यूचुअल फंड से बड़ी रकम ट्रांसफर कर अपने खातों में जमा की। इसके बाद वह अचानक 16 मार्च 2025 को गायब हो गया।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने करीब ₹32.7 लाख क्रिप्टोकरेंसी और शेयर बाजार में निवेश किया, ₹3.7 लाख ATM से निकाल लिए और करीब ₹28 लाख UPI के माध्यम से गोवा, कर्नाटक समेत कई जगहों पर घूमने, क्लब जाने और ऐशो-आराम पर खर्च किए।
पुलिस ने आरोपी के पास से मोबाइल फोन, कई सिम कार्ड, एटीएम, पहचान पत्र और गेम कार्ड बरामद किए हैं। उसके खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 69, 318(2), 351(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है और आगे की जांच में साइबर सेल व बैंक अधिकारियों से पत्राचार किया जा रहा है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।