उद्यमी हित में IBA और उप श्रम आयुक्त की मुलाकात, श्रम समस्याओं पर चर्चा तेज
टेन न्यूज़ नेटवर्क
ग्रेटर नोएडा, (27 जून 2025): इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (IBA) ने गुरुवार को श्रमिक विभाग के नव नियुक्त उप श्रम आयुक्त राकेश द्विवेदी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान श्रमिकों से जुड़े अहम मुद्दों जैसे श्रम कानूनों का पालन, श्रमिक-उधमी विवाद, श्रमिक हित और औद्योगिक समस्याओं पर विस्तृत चर्चा हुई। संगठन की ओर से पुष्पगुच्छ भेंट कर द्विवेदी का स्वागत किया गया।
आईबीए अध्यक्ष अमित उपाध्याय ने बताया कि उप श्रम आयुक्त ने भरोसा दिलाया है कि श्रम विभाग से संबंधित सभी समस्याओं का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही, उद्योगों को श्रम नियमों की जानकारी देने के लिए विभाग द्वारा जागरूकता शिविर (कैम्प) आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने यह भी कहा कि सभी उद्योगों का मोबाइल नंबर और ईमेल पता पोर्टल पर अपडेट किया जाएगा, ताकि विभाग और उधमियों के बीच सीधा संवाद स्थापित हो सके।
उप श्रम आयुक्त राकेश द्विवेदी ने आईबीए पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि विभाग संगठन के साथ समन्वय बनाकर कार्य करेगा और उद्योगों से जुड़ी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता पर किया जाएगा।
इस महत्वपूर्ण बैठक में आईबीए अध्यक्ष अमित उपाध्याय के साथ महासचिव सुनील दत्त, कोषाध्यक्ष राकेश अग्रवाल और उपाध्यक्ष सुधीर त्यागी भी मौजूद रहे।
इस मुलाकात को औद्योगिक क्षेत्र के लिए एक सकारात्मक पहल माना जा रहा है, जो श्रमिक और उधमी दोनों के हित में सहायक साबित होगी।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।