DLF मॉल से कॉलेज-कैंपस तक गूंजा योग का उद्घोष, नोएडा स्टेडियम में भव्य समापन की तैयारी.

टेन न्यूज़ नेटवर्क

गौतम बुद्ध नगर, (20 जून 2025): 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में जनपद गौतम बुद्ध नगर में 15 जून से 21 जून तक मनाया जा रहा योग सप्ताह अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” थीम पर आधारित इस सप्ताह के छठें दिन विभिन्न महाविद्यालयों, चिकित्सालयों एवं नोएडा के प्रमुख शॉपिंग डेस्टिनेशन डीएलएफ मॉल में योग सत्रों का सफल आयोजन हुआ।

आयुष विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, योग संस्थाओं के प्रतिनिधियों और प्रशिक्षकों की उपस्थिति में कॉमन योग प्रोटोकॉल के अनुसार सत्र संचालित किए गए। खासतौर पर महिलाओं—कुमारी, गर्भवती, कामकाजी और प्रौढ़—के लिए विशेष योगाभ्यास आयोजित किए गए।

डॉ. धर्मेंद्र कुमार केम (क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी) ने बताया कि योग सप्ताह का मुख्य आकर्षण 21 जून को नोएडा स्टेडियम में आयोजित होगा।
कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के माननीय प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा और मुख्य विकास अधिकारी विद्यानाथ शुक्ला की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

सुबह 6 बजे से 8 बजे तक चलने वाले इस भव्य योग आयोजन में आमजन से निर्धारित समय पर पहुंचकर योग लाभ लेने की अपील की गई है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।