नोएडा (20 जून 2025): गौतमबुद्ध नगर जनपद में बिक रही दवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए औषधि प्रशासन ने मेडिकल स्टोर्स पर औचक छापेमारी अभियान चलाया। डीएम मनीष कुमार वर्मा एवं आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के निर्देशों पर यह कार्रवाई की गई।
औषधि निरीक्षक जय सिंह ने जानकारी दी कि इस अभियान के तहत ईएसआई हॉस्पिटल सेक्टर-24, आरके मेडिकोज सेक्टर-22, तथा प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र सेक्टर-22 का निरीक्षण किया गया। इन संस्थानों से कुल 09 दवाओं के सैंपल जांच के लिए एकत्र किए गए हैं।
विशेष रूप से:
ईएसआई हॉस्पिटल से 05 दवाएं
आरके मेडिकोज से 02 दवाएं
जन औषधि केंद्र से 02 दवाएं
सभी सैंपल अब प्रयोगशाला में जांच के लिए भेज दिए गए हैं, जिनकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि इस तरह की जांचें भविष्य में भी जारी रहेंगी ताकि जिले में केवल गुणवत्तापूर्ण और मानक के अनुरूप दवाएं ही बिकें।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।