नई दिल्ली (20 जून 2025): दिल्ली से पुणे जा रही एयर इंडिया (Air India) की एक फ्लाइट शुक्रवार को उस वक्त चर्चा में आ गई जब उससे एक पक्षी टकरा गया। खास बात यह रही कि उड़ान के दौरान पायलट को इस टक्कर का पता ही नहीं चला और विमान ने सुरक्षित लैंडिंग कर ली। लेकिन लैंडिंग के बाद जब विमान की जांच की गई, तब इस टक्कर की पुष्टि हुई। इसके बाद एयरलाइन को उसी विमान की पुणे से दिल्ली लौटने वाली फ्लाइट AI-2470 को रद्द करना पड़ा।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एयर इंडिया (Air India) ने अपने बयान में बताया कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विमान को रोक दिया गया है और इंजीनियरिंग टीम उसकी गहन जांच कर रही है। एयरलाइन ने यात्रियों की सुविधा का भी पूरा ख्याल रखा है। उन्हें रिफंड, दोबारा टिकट बुकिंग या वैकल्पिक यात्रा की सुविधा दी जा रही है, वहीं जरूरतमंद यात्रियों के लिए आवास की भी व्यवस्था की गई है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।