“गाय पर चर्चा” से निकला संकल्प: नोएडा में गौ राष्ट्र यात्रा का ऐतिहासिक पड़ाव

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (19 जून 2025): गौ राष्ट्र यात्रा के अंतर्गत नोएडा स्थित हिंदराइज गौ संवर्धन केंद्र में “गाय पर चर्चा” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय गौसेवक संघ के तत्वावधान में हुए इस संवाद में दिल्ली-NCR के दर्जनों गौसेवकों, गौशाला संचालकों और ग्राम्य उद्यमियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का नेतृत्व भारत सिंह राजपुरोहित (अध्यक्ष, AWARI) व नरेंद्र कुमार (संस्थापक, हिंदराइज गौ संवर्धन केंद्र एवं अध्यक्ष, राष्ट्रीय गौसेवक संघ) ने किया।

इस संवाद का उद्देश्य देसी गायों के संरक्षण, संवर्धन तथा पंचगव्य आधारित आजीविका को नीति आधारित दिशा देना रहा। कार्यक्रम में सर्वसम्मति से यह संकल्प पारित किया गया कि “जब तक भारत में गौहत्या के विरुद्ध मृत्युदंड का कानून नहीं बनता, तब तक यह राष्ट्रव्यापी आंदोलन अनवरत जारी रहेगा।” यह संवाद न केवल भावनात्मक था, बल्कि व्यावहारिक, सामाजिक चेतना और नीति निर्धारण से भी जुड़ा हुआ रहा।

चर्चा में यह तय किया गया कि देसी गाय को केवल श्रद्धा का विषय नहीं, बल्कि ग्राम स्वावलंबन, स्वास्थ्य और राष्ट्रीय पुनरुत्थान का आधार बनाया जाएगा। कार्यक्रम में गौ सेवा से जुड़े प्रेरणास्रोतों ने अपने विचार रखे – रोहित बिष्ट (माटी इंडिया) ने प्राकृतिक खेती में गाय की भूमिका बताई, असीम रावत (हेथा ऑर्गेनिक्स) ने पंचगव्य उत्पादों की संभावनाएं साझा कीं, पराग गौड़ (प्रकृति) ने जैविक उत्पादों पर चर्चा की, जबकि प्रवीण व वंदना सेठी ने गौ आधारित जीवनशैली के अनुभव बताए।

अंकित शर्मा (खबर किसान की) ने ग्रामीण पत्रकारिता की भूमिका को रेखांकित किया। कार्यक्रम में हेमंत कुमार, मनीष गुप्ता, ललित जैन, कुंवर नीरज सिंह, सुरेंद्र कुमार, सुशील यादव, अतर सिंह यादव, राकेश सिंह, कमल गोला और वीरेंद्र भाटी जैसे वरिष्ठ गौसेवकों ने भी सहभागिता की और अपने विचार साझा किए।

कार्यक्रम के विशेष निर्णयों में शामिल रहे:

गौशालाओं के डिजिटलीकरण की योजना

पंचगव्य आधारित ग्रामीण स्टार्टअप मॉडल का निर्माण

राष्ट्रीय गौ रक्षा नीति प्रारूप समिति का गठन

स्कूलों में गौमाता आधारित नैतिक शिक्षा की पहल

दिल्ली-NCR में ‘गौ रथ सेवा’ प्रारंभ करने का निर्णय

यह आयोजन केवल एक धार्मिक या सांस्कृतिक गतिविधि नहीं, बल्कि एक व्यापक राष्ट्रीय चेतना और ग्राम विकास के संकल्प का मजबूत संकेत बनकर सामने आया। नोएडा में यह कार्यक्रम गौ राष्ट्र यात्रा के ऐतिहासिक पड़ाव के रूप में दर्ज हुआ है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।