नोएडा (17 जून 2025): गौतम बुद्ध नगर प्रशासन ने गर्मी के मौसम में मिलावटी और अशुद्ध खाद्य पदार्थों की रोकथाम के लिए कमर कस ली है। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने मंगलवार को जिले के विभिन्न पीजी और हॉस्टलों में औचक निरीक्षण अभियान चलाया।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी विशाल गुप्ता, अमर बहादुर सरोज और ओ.पी. सिंह की टीम ने ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क-3 स्थित SNH PG & हॉस्टल से बेसन और दाल मखनी के नमूने एकत्र किए। इसी टीम ने आर्ष स्टे रेजिडेंट, गोल्फ लिंक-1 से सब्जी और बेसन तथा श्री राम हॉस्टल, अंसल गोल्फ लिंक-1 से कोफ्ता सब्जी का नमूना भी लिया।

एक अन्य टीम, जिसमें अधिकारी मुकेश कुमार और विजय बहादुर पटेल शामिल थे, ने व्हाइट हाउस PG हॉस्टल से चने की दाल और अन्नपूर्णा हॉस्टल से बेसन व चाय के नमूने एकत्र किए।
इजी स्टे PG हॉस्टल के किचन में साफ-सफाई की स्थिति असंतोषजनक पाए जाने पर तुरंत सुधार नोटिस जारी किया गया।
कुल 08 खाद्य नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय सर्वेश मिश्रा ने जानकारी दी कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा ताकि आमजन को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री सुनिश्चित की जा सके।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।