उत्तर प्रदेश में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रचा इतिहास: सांसद डॉ महेश शर्मा
टेन न्यूज़ नेटवर्क
ग्रेटर नोएडा (18 जून 2025): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर (Gautam Buddha Nagar) जनपद के दादरी विधानसभा (Dadri Vidhansabha) क्षेत्र स्थित गाँव आकलपुर में एक भव्य जनसभा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी द्वारा ‘सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण’ की भावना के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विशेष रूप से पूर्व केंद्रीय मंत्री और गौतम बुद्ध नगर के सांसद डॉ महेश शर्मा, दादरी विधायक मास्टर तेजपाल, भाजपा गौतम बुद्ध नगर के जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी व आम जनता उपस्थित रहे।
केशव प्रसाद मौर्य का योगदान ऐतिहासिक: डॉ महेश शर्मा
अपने संबोधन में गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ महेश शर्मा ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की सराहना करते हुए कहा कि 2017 में उत्तर प्रदेश में भाजपा की ऐतिहासिक विजय के पीछे संगठन के मजबूत नेतृत्व और कार्यकर्ताओं की तपस्या रही। उन्होंने कहा, भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश में 15 वर्षों का वनवास 2017 में समाप्त हुआ। उस समय प्रदेश में समाजवादी पार्टी और अन्य दलों का कुशासन था। ऐसे समय में अगर किसी ने इस परंपरा को तोड़ा और प्रदेश को विकास की राह पर लाया, तो वह नाम है केशव प्रसाद मौर्य।
डॉ महेश शर्मा ने बताया कि जब नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने संगठन को मज़बूत करने के लिए यूपी की कमान किसी को सौंपनी चाही, तो उन्होंने केशव मौर्य पर विश्वास जताया। परिणामस्वरूप 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 403 में से 312 सीटों पर विजय प्राप्त कर इतिहास रच दिया।
‘नींव का पत्थर’ आज बना प्रदेश का ध्वजवाहक
डॉ महेश शर्मा ने उपमुख्यमंत्री मौर्य को “नींव का पत्थर” बताते हुए कहा कि उन्होंने पार्टी की विचारधारा, नीतियों और संगठन के विस्तार के लिए वर्षों तक संघर्ष किया। गौ रक्षा आंदोलन हो या राम मंदिर निर्माण का संकल्प, हर आंदोलन में अगर किसी कार्यकर्ता का नाम सबसे पहले लिया गया, तो वह था केशव मौर्य का। आज वही कार्यकर्ता प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पद पर आसीन हैं और उत्तर प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, डॉ महेश शर्मा ने कहा।
उन्होंने आगे कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में ‘राम राज्य’ की स्थापना हुई है और भाजपा की सरकार ने कानून-व्यवस्था, विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में नए मानक स्थापित किए हैं।
भविष्य के लिए प्रेरणा: केशव मौर्य का सम्मान
कार्यक्रम के अंत में डॉ महेश शर्मा ने केशव मौर्य का सम्मान करते हुए सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पार्टी की विचारधारा के प्रति समर्पित रहें और इसी तरह संगठन को मज़बूत करते रहें। उन्होंने कहा कि, आज पार्टी उन कार्यकर्ताओं को सम्मान दे रही है जिन्होंने बिना किसी अपेक्षा के वर्षों तक निष्ठा से कार्य किया। ऐसे सभी लोगों को मैं धन्यवाद, अभिनंदन और वंदन करता हूँ। कार्यक्रम में ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ भाग लिया ।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।