नोएडा में एक्सपायर शराब की तस्करी: 45 हजार बोतलें और 56 फर्जी स्टीकर के साथ तस्कर गिरफ्तार
टेन न्यूज़ नेटवर्क
गौतमबुद्धनगर, (16 जून 2025): थाना बिसरख पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अवैध शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है। सी-429, सेक्टर-3 स्थित एक आवासीय गोदाम में छापेमारी के दौरान 45 हजार से अधिक बोतल/कैन बीयर, 435 बोतल एक्सपायर्ड अंग्रेजी शराब और 56 फर्जी एक्साइज स्टीकर बरामद किए गए।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सचिन कुमार जायसवाल पुत्र गया प्रसाद, निवासी मिल्कीपुर, थाना इनायतनगर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि वह साल 2024-25 में बची हुई शराब और बीयर को सस्ते दामों में खरीदकर, उस पर साल 2025-26 के फर्जी स्टीकर चिपका कर बाजार में ऊंचे दाम पर बेचता था।
इस संगठित ठगी और मिलावटखोरी के जाल को पुलिस ने समय रहते ध्वस्त कर दिया।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।