नोएडा सेक्टर-3 की CTA अपैरल्स कंपनी में भीषण आग, फायर यूनिट ने समय रहते पाया काबू

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नोएडा, (16 जून 2025): आज दोपहर करीब 2:54 बजे थाना फेस-1 क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर-3 स्थित CTA अपैरल्स कंपनी के ऊपरी तल पर बने वॉशिंग एरिया में आग लगने की सूचना से हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही फायर सर्विस यूनिट हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म सहित मौके पर पहुंची और तत्काल आग बुझाने की कार्रवाई शुरू की। कंपनी में पहले फंसे होने की आशंका जताई जा रही थी, लेकिन राहत की बात रही कि मौके पर कोई भी व्यक्ति फंसा नहीं मिला और कोई जनहानि नहीं हुई।

फायर यूनिट ने कंपनी में लगे अग्निशमन उपकरणों और अपने टेंडर की सहायता से आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।

इस घटना के संबंध में मुख्य अग्निशमन अधिकारी गौतमबुद्धनगर श्री प्रदीप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि हालात अब पूरी तरह नियंत्रण में हैं और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।