करतारपुर साहिब के संबोधन पर बवाल: AAP विधायकों ने सीएम रेखा गुप्ता से की माफी की मांग
टेन न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली, (16 जून 2025): आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता व विधायक जरनैल सिंह और नेता पुनरदीप सिंह साहनी ने आज एक संयुक्त प्रेस वार्ता कर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर सिख धर्म के पवित्र स्थल करतारपुर साहिब को “अपमानजनक तरीके” से संबोधित करने का आरोप लगाया।
जरनैल सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, “सीएम रेखा जी ने जिस तरह करतारपुर साहिब को संबोधित किया, उसमें सिख धर्म और धार्मिक भावना का घोर अपमान झलकता है। दिल्ली का बच्चा-बच्चा जानता है कि गुरुद्वारा को कैसे सम्मानपूर्वक संबोधित किया जाता है।”
उन्होंने सवाल उठाया कि भाजपा में कई सिख नेता मौजूद हैं, फिर भी कोई इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री से माफी क्यों नहीं मांग रहा। जरनैल सिंह ने विशेष रूप से दिल्ली कैबिनेट में मौजूद भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा से अपील की कि वह मुख्यमंत्री को सिख परंपराओं और धार्मिक मर्यादाओं के बारे में जानकारी दें।
विधायक पुनरदीप सिंह साहनी ने कहा कि “यह सिर्फ शब्दों की गलती नहीं है, यह पूरे सिख समाज की भावनाओं पर चोट है। मुख्यमंत्री को अपने बयान पर न केवल खेद प्रकट करना चाहिए बल्कि सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगनी चाहिए।”
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।