दिल्ली में बिजली-पानी बेहाल, मंत्री गायब और सीएम प्रचार में मशगूल: सौरभ भारद्वाज
टेन न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली, (16 जून 2025): आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने आज राजधानी में बिगड़ती बिजली-पानी व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारद्वाज ने कहा कि “दिल्ली में जब से भाजपा की सरकार आई है, राजधानी की मूलभूत सेवाएं पूरी तरह चरमरा गई हैं।”
उन्होंने आरोप लगाया कि जलभराव, बिजली कटौती और विभागीय लापरवाही के बीच भाजपा के मंत्री गायब हैं। “पिछले कुछ दिनों में दिल्ली में हुई बारिश के बाद जगह-जगह जलजमाव हो गया, लेकिन PWD मंत्री का कोई अता-पता नहीं। हमने पूछा, जवाब नहीं आया,” भारद्वाज ने कहा।
उन्होंने यह भी बताया कि ग्रेटर कैलाश के निवासी, जो पिछले 25 सालों से वहां रह रहे हैं, ने भी इस बार हालात को अब तक सबसे खराब बताया है। “यह पहली बार है जब दिल्ली के LG दफ्तर के किसी कर्मचारी को भी बिजली न होने की शिकायत करनी पड़ी,” उन्होंने जोड़ा।
सौरव भारद्वाज ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर निशाना साधते हुए कहा, “सीएम प्रचार में व्यस्त हैं, दिल्ली के लोग उन्हें काम करने के लिए चुनते हैं, प्रचार के लिए नहीं।”
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।