Noida Authority की बैठक में 543 करोड़ की योजनाओं को मिली हरी झंडी, हजारों परिवारों को मिलेगा सपनों का आशियाना

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (14 जून, 2025): नोएडा वालों के लिए बड़ी खबर!, सालों से अधर में लटकी ग्रुप हाउसिंग परियोजनाओं को आखिरकार नई जान मिल गई है। 14 जून को हुई नोएडा अथॉरिटी की 218वीं बोर्ड बैठक में करीब 543.45 करोड़ रुपये की योजनाओं को हरी झंडी मिल गई है। इससे ना सिर्फ पुराने फंसे प्रोजेक्ट्स को दोबारा शुरू किया जाएगा, बल्कि हजारों परिवारों को उनके सपनों का आशियाना मिलने का रास्ता भी साफ हो गया है।

सुनने में कैसा लगेगा अगर आपका पुराना, जर्जर फ्लैट अब एक नए, हाई-टेक अपार्टमेंट में बदल जाए? यही होने जा रहा है नोएडा में! अथॉरिटी ने जर्जर बहुमंजिला इमारतों को पूरी तरह से तोड़कर नए फ्लैट्स बनाने की योजना बना ली है। रहने वालों को पहले की तरह ही यूनिट मिलेगी, बस अब वो और भी मॉडर्न, सेफ और कम्फर्टेबल होगी।

बैठक में ये तय हुआ कि जो प्रोजेक्ट्स पिछले कुछ सालों से अटके हुए थे, और जिनमें खरीदारों ने लाखों रुपये फंसा रखे थे, उन्हें अब नीति के तहत फिर से मंजूरी मिल जाएगी बशर्ते वो 25% भूखंड समर्पित करें। अब तक 3125 फ्लैट्स की रजिस्ट्री हो चुकी है, और 4777 फ्लैट्स की राह साफ हो गई है।

इतना ही नहीं, सेक्टर-100, 118, 137, 74 और 51 जैसी पुरानी हाउसिंग स्कीमों में भी जल्द ही रीडेवलपमेंट शुरू होगा। खास बात ये कि हर काम प्रभावित फ्लैट मालिकों की सहमति से होगा और उनके हक पूरी तरह सुरक्षित रहेंगे।

अब बिजली की भी टेंशन खत्म! 2031 तक नोएडा की बढ़ती आबादी और विकास को देखते हुए 220 केवी क्षमता वाले कई नए बिजली उपकेंद्र बनने जा रहे हैं। यानी अब ओवरलोडिंग, ट्रिपिंग और कटौती की समस्या को “पावरफुल” जवाब मिलेगा।

सेक्टर-164 को अब इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग हब बनाया जाएगा। यूपी की नई नीति के तहत पुराने इंडस्ट्रियल एरिया को पूरी तरह से बदला जाएगा और देश की टॉप टेक कंपनियों को आकर्षित किया जाएगा।

अब नोएडा में भी 5 स्टार और 7 स्टार होटल्स की चकाचौंध देखने को मिलेगी। खास डिज़ाइन मॉडल के तहत नए लग्ज़री होटल्स की अनुमति मिल चुकी है, जिससे टूरिज्म और इंटरनेशनल इवेंट्स को भी बूस्ट मिलेगा।

रिटायरमेंट के बाद भी मिलेगा काम! नोएडा अथॉरिटी ने अनुभवी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्पेशल अनुमति के तहत फिर से सेवा में लाने की भी योजना बना ली है।

साफ है कि, नोएडा सिर्फ एक रियल एस्टेट हब नहीं, बल्कि अब भविष्य का स्मार्ट, टिकाऊ और भरोसेमंद शहर बनने की ओर तेजी से बढ़ रहा है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।