नोएडा (11 जून 2025): नोएडा के थाना फेस-3 क्षेत्र स्थित क्लियो काउंटी सोसायटी में सोमवार को एक महिला और उनके बेटे द्वारा जहरीला पदार्थ खाने की गंभीर घटना सामने आई है। सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए फ्लैट का दरवाजा खुलवाया और दोनों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार पीड़ित महिला के भाई ने थाने पर सूचना दी थी कि उनकी बहन और भांजा जो क्लियो काउंटी सोसायटी में रहते हैं, उनका फोन लंबे समय से बंद आ रहा है और कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है। सूचना मिलते ही थाना फेस-3 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
सोसायटी स्टाफ और स्थानीय लोगों की मौजूदगी में पुलिस ने फ्लैट का दरवाजा खुलवाया। अंदर पहुंचने पर देखा गया कि महिला (उम्र लगभग 55 वर्ष) और उसका बेटा (उम्र लगभग 25 वर्ष) अचेत अवस्था में पड़े थे। दोनों ने संभवतः जहरीला पदार्थ सेवन किया था।
मौके पर वीडियोग्राफी कराते हुए पुलिस ने दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां वे इलाज के लिए भर्ती हैं। मौके पर फॉरेंसिक टीम और वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंचे और पूरे घटनास्थल का निरीक्षण किया गया।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और यह स्पष्ट किया जा रहा है कि यह आत्महत्या का प्रयास था या कोई अन्य कारण। फिलहाल, महिला और उसका पुत्र चिकित्सकीय निगरानी में हैं और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।