नोएडा के मेट्रो हॉस्पिटल में लगी आग, फायर ब्रिगेड की तीन यूनिट पहूंची मौके पर 

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नोएडा (11 जून 2025): नोएडा के थाना सेक्टर-24 क्षेत्र अंतर्गत स्थित मेट्रो हॉस्पिटल में आज सुबह आग लगने की सूचना से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की तीन यूनिट तत्काल मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

अधिकारियों के अनुसार, आग हॉस्पिटल के मुख्य भवन से अलग बने भू-तल स्थित फिजियोथेरेपी यूनिट में लगी थी। आग के कारण उत्पन्न धुआं मुख्य इमारत में नहीं गया, जिससे मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई और किसी को शिफ्ट करने की आवश्यकता नहीं पड़ी।

मेट्रो हॉस्पिटल के कर्मचारियों ने मौके पर सूझबूझ का परिचय देते हुए प्रारंभिक तौर पर आग बुझाने का प्रयास किया और उसे अधिक फैलने से रोकने में सफलता प्राप्त की। इसके बाद मौके पर पहुंची फायर सर्विस टीम ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) गौतमबुद्ध नगर, प्रदीप कुमार ने बताया कि दमकल विभाग ने स्मोक एक्सट्रैक्शन सिस्टम का प्रयोग कर यूनिट में भरे धुएं को भी बाहर निकाल दिया है। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है और स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है।।

टिप्पणियाँ बंद हैं।