नोएडा (08 जून 2025): थाना इकोटेक-3 क्षेत्र में शनिवार की रात पुलिस मुठभेड़ में 25,000 के इनामी बदमाश शंकर को पुलिस ने घायल अवस्था में गिरफ्तार किया। यह मुठभेड़ सूरजपुर से फेस-2 की ओर जाने वाली सड़क पर चेकिंग के दौरान हुई। शंकर पर चोरी और आर्म्स एक्ट सहित कुल 11 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
थाना इकोटेक-3 पुलिस की टीम द्वारा चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार पुलिस को देखकर भागने लगा और जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने पीछा कर बदमाश को लखनावली की ओर घेर लिया। बदमाश ने पुलिस टीम पर दोबारा फायर किया। आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में बदमाश गोली लगने से घायल हो गया।

डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने जानकारी देते हुए कहा कि शंकर शातिर किस्म का अपराधी है, जो लगातार चोरी की घटनाओं में लिप्त रहा है। उसकी गिरफ्तारी से क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों के हौसले पस्त होंगे। पुलिस द्वारा मामले की विस्तृत जांच जारी है और अन्य संभावित साथियों की तलाश की जा रही है।
आगे डीसीपी ने बताया कि आरोपी शंकर के खिलाफ थाना इकोटेक-3 में कुल 11 मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें प्रमुख रूप से धारा 380 (चोरी), 411 (अवैध संपत्ति कब्जा), 414, आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 और हाल ही में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 305 शामिल हैं।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।