केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर गौतमबुद्ध नगर भाजपा द्वारा कार्यशाला का आयोजन

टेन न्यूज़ नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (06 जून 2025): भारतीय जनता पार्टी द्वारा केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 5 जून को ग्रेटर नोएडा स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी प्रमोद गुप्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन, संयोजक मनोज गर्ग ने किया।

इस अवसर पर प्रमोद गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने बीते 11 वर्षों में ऐतिहासिक निर्णयों और जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से भारत को एक आत्मनिर्भर, शक्तिशाली और विकसित राष्ट्र की दिशा में अग्रसर किया है। उन्होंने अनुच्छेद 370 की समाप्ति, अयोध्या में राम मंदिर निर्माण, और भारत की वैश्विक आर्थिक शक्ति के रूप में उभरने को सरकार की उपलब्धियों में शामिल किया।

जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने बताया कि सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर 9 जून से 21 जून तक “विकसित भारत का अमृतकाल” अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत जनता से सीधा संवाद कर सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

इस कार्यशाला में कई प्रमुख नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इनमें सुभाष भाटी, देवा भाटी, दीपक भारद्वाज, धर्मेंद्र कोरी, सत्येंद्र नागर, पवन नागर, पवन रावल, वीरेंद्र भाटी, सुशील भाटी, इंद्र नगर, चंद्रमणि भारद्वाज, सतपाल शर्मा, विकास चौधरी, कर्मवीर आर्य, अर्पित तिवारी, संजय भाटी, रवि जिन्दल, मनोज भाटी, महेंद्र नागर, सुनील रावत, राजीव सिंघल, मुकेश चौहान, संगीता तिवारी, अंजना त्यागी, प्रीति बघेल, प्रीति रावत, सुजाता सिंह, केशव गोयल, चंद्रवीर नागर, श्यामवीर भाटी, विजय रावल, सतवीर भाटी, मनोज प्रधान, राकेश शर्मा, कैप्टन पंचशील, उमेश भाटी, नरेंद्र नागर, रोहित ठाकुर सहित सभी मंडल अध्यक्ष, मोर्चा व प्रकोष्ठों के अध्यक्ष शामिल रहे।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।