त्योहारों से पहले ग्रेटर नोएडा में पुलिस अलर्ट पर, देर रात बाजारों में अधिकारियों ने किया पैदल मार्च
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (07/11/2026): आगामी त्योहारों को देखते हुए गौतमबुद्धनगर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने देर रात ग्रेटर नोएडा और आसपास के बाजारों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस बल के साथ भ्रमण कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर डीसीपी सेंट्रल नोएडा डॉ. प्रवीण रंजन सिंह और एडीसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह की निगरानी में यह अभियान चलाया गया। एसीपी-3 राजीव कुमार गुप्ता ने सूरजपुर क्षेत्र, एसीपी-1 दीक्षा सिंह ने फेस-3 क्षेत्र और एसीपी-2 पवन कुमार ने बादलपुर थाना क्षेत्र में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की।
इस दौरान अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि बाजारों और संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी रखी जाए। संदिग्ध वाहनों की बैरिकेडिंग लगाकर जांच की जाए और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखा जाए। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए।
इसके अलावा पीसीआर और पीआरवी वाहनों को लगातार क्षेत्र में गश्त करने के लिए कहा गया, ताकि किसी भी आपात स्थिति में पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच सके। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
पुलिस का उद्देश्य बाजारों में खरीदारी करने आने वाले लोगों, व्यापारियों और स्थानीय निवासियों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना है। इसके लिए प्रमुख बाजारों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस की सक्रियता बढ़ाई जा रही है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।