NCC द्वारा 10 दिवसीय शिविर का सफलतापूर्वक समापन, देश सेवा, एकता एवं अखंडता का संकल्प

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नोएडा (30 मई 2025): 31 उत्तर प्रदेश कन्या वाहिनी एनसीसी द्वारा एपीजे स्कूल, नोएडा में आयोजित किये गये दस दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-124, का आज समापन हो गया। इस अवसर पर शिविर में एक समापन समारोह का आयोजन किया गया। समस्त एनसीसी कैडेट्स इस शिविर में प्रतिभाग पाकर बहुत प्रसन्न थे। उन्होने इस शिविर के दौरान लिये गये प्रशिक्षण से देश सेवा, एकता एवं अखण्डता, तथा अनुशासन को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लिया।

शिविर के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी एनसीसी कैडेटों को कैम्प कमान्डेंट द्वारा पुरस्कार वितरण कर समापन समारोह के दौरान अपने भाषण में शिविर मे प्राप्त प्रशिक्षण को जनहित तथा लोकहित में प्रयोग कराने हेतु प्रोत्साहित किया। सभी कैडेट्स बहुत ही प्रसन्न थे तथा हर्षोल्लास के साथ अपने-अपने घरो के लिए प्रस्थान किया।

इस अवसर पर शिविर में कैम्प कमान्डेंट कर्नल संजय सूद के साथ डिप्टी कैम्प कमान्डेंट मेजर प्रतिमा नागर वाहिनी के सूबेदार मेजर याकूब खान, एसएम सीएचएम मनीष, विभिन्न विद्यालयों के सहायक एनसीसी अधिकारीगण व केयरटेकर एवं 31 उ० प्र० कन्या वाहिनी एनसीसी ग्रेटर नोएडा का समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।